{"_id":"daa77cc184e81695a4fd2f459d5a69fd","slug":"to-arrest-the-attackers-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने सिधारी थाने पर प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। इसके बाद थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
सिधारी थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित कृष्ण नगर कालोनी में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का आवास है। रविवार को कुछ लोगों ने घर पर ईंट और पत्थर फेंके थे। बरामदे में खड़ी गाड़ी जहां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आवाज सुनकर आए उनके पिता को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। उधर सोमवार को घटना की जानकारी होने पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। समाजवादी पार्टी और प्रदेश सरकार के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए पार्टीजन सिधारी थाने पहुंच गए। वहां प्रदर्शन कर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो वे लोग आंदोलन करेंगे। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान बृजेश दुबे, सुजीत पांडेय, अवनीश राय, रविशंकर राय, ठाकुर अतुल सिंह, आशुतोष अग्रवाल, कुशल सिंह गौतम, प्रशांत त्रिपाठी, विपुल मिश्र, शिवम् यादव, अंकित सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।