{"_id":"679923fb30619e8573000e80","slug":"tired-of-family-feud-an-elderly-couple-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-126816-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पारिवारिक कलह से तंग आकर ट्रेन के आगे कूद कर बुजुर्ग दंपती ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पारिवारिक कलह से तंग आकर ट्रेन के आगे कूद कर बुजुर्ग दंपती ने की खुदकुशी
विज्ञापन
चक्रपानपुर (आजमगढ़)। सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर एक वृद्ध दंपती ने सिधारी हाल्ट पर ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। मृतक बसंता (72) और बरती देवी (68) शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीण भी स्तब्ध है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह मानी जा रही है।
सिधारी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी बसंता (72) पत्नी बरती देवी (68), छोटे बेटे और बड़ी बहू के साथ घर पर रहते थे। उनका बड़ा बेटा बाहर रहकर काम करता था। ग्रामीणों की माने तो बुजुर्ग दंपती से आए दिन बड़ी बहू से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी बहू से किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। पारिवारिक कलह से तंग आकर वृद्ध दंपती सोमवार की सुबह घर से निकल पड़े। वह गांव में कुछ लोगों से यह कहकर निकले कि अब वह घर कभी नहीं लौटेंगे। उधर, छोटे बेटे को भी गांव के लोगों ने समझाया तो बेटे ने जवाब दिया कि सभी सिर्फ मरने के लिए कहते हैं लेकिन कोई करता नहीं है। कुछ नहीं होगा जाने दीजिए घर आ जाएंगे। पति-पत्नी पैदल ही चलते-चलते सिधारी हाल्ट तक पहुंचे। पारिवारिक कलह के चलते वृद्ध दंपती ने दोपहर 2.35 बजे सूरत से छपरा को जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045) ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को थाने लाई। काफी प्रयास के बाद पुलिस शवों का शिनाख्त कर सकी। वहीं, दंपती के मौत की सूचना जैसे ही मिली बहू घर छोड़कर कहीं चली गई।
ट्रेन से कटकर वृद्ध दंपती की मौत की सूचना रेलवे से मिली थी। शव का शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच-पड़ताल होगी कि आखिर क्यों वृद्ध दंपती ने आत्महत्या की।- शशि चंद चौधरी, थाना प्रभारी सिधारी।