फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tired of dowry harassment, the girl consumed poison, in-laws accused of murder

Azamgarh News: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने खाया जहर, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Sat, 17 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tired of dowry harassment, the girl consumed poison, in-laws accused of murder
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ तिवारी का पूरा गांव में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

महाराजगंज थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी सतेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी बहन बबिता की शादी चार जून 2018 को रामगढ़ तिवारी का पूरा निवासी अमर कुमार के साथ हुई थी। शादी में दहेज के रूप में एक लाख 10 हजार रुपये नकद, बाइक, इलेक्ट्रॉनिक सामान और बबिता के सारे जेवरात दिए गए थे। इसके बावजूद बबिता के पति अमर कुमार, देवर कमल कुमार और सास इंद्रावती आए दिन दहेज में चेन और अंगूठी की मांग को लेकर उसे गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। सतेंद्र ने बताया कि 15 मई को उनकी बहन बबिता की मौत हो गई। इसकी सूचना उन्हें उसी रात 8.30 बजे पड़ोस के नितीश कुमार उर्फ मयंक के मोबाइल से मिली। सतेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की मौत दहेज उत्पीड़न का परिणाम है और ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। तहरीर के आधार पर जीयनपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बबिता का पति से विवाद चल रहा था। दहेज उत्पीड़न की शिकायतें थीं। इसी को लेकर विवाहिता ने जहर खा लिया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed