फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tiles contractor murdered by nodding his head in Azamgarh

Azamgarh News: बहन की शादी से पहले भाई की हत्या, टाइल्स लगवाने के लिए बुलाया, फिर सिर कूंचकर मार डाला

Tue, 01 Apr 2025 05:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 01 Apr 2025 05:19 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बड़ी खबर सामने आई है। यहां टाइल्स ठेकेदार की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।  

विज्ञापन
Tiles contractor murdered by nodding his head in Azamgarh
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्ला-जहरुल्ला गांव में एक घर के कमरे में युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसे टाइल्स लगवाने के बहाने घर बुलाया और नृशंस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हेमराज मीना, एसपी ग्रामीण सहित सीओ भी मौके पर पहुंचे। मृतक मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खालिसापुर गांव का निवासी है। इस मामले में पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला
मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खालिसापुर गांव निवासी राकेश कुमार (26) पुत्र रामदुलारे टाइल्स लगवाने का काम करता था। राकेश कुमार की पत्नी हीना ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्ला जहरुल्ला गांव निवासी शैलेश पुत्र अंबिका ने राकेश को अपने घर बुलाया था। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau News: सीआरपीएफ जवान ने बीमारी से तंग आकर मौत को लगाया गले, तीन दिन पहले आया था घर; फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश घर पर काम करवाने की बात कहकर सोमवार की शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। मंगलवार की दोपहर शैलेश के घर के आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घर में तलाशी ली। 

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: छेड़खानी के आरोपी की मौत मामले में थानाध्यक्ष समेत तीन पर FIR, पुलिस हिरासत में गई थी जान

बहन की शादी करने का अरमान रह गया अधूरा

इस दौरान कमरे में राकेश का शव क्षत विक्षत पड़ा था। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवाले घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पत्नी हिना का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में वह मझला था। उसकी एक छोटी बहन भी है। जिसकी शादी मई में होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed