फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three youths attacked with knives in azamgarh miscreants carried out incident condition of two is critical

Azamgarh News : तीन युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मनबढ़ों ने देर रात घटना को दिया अंजाम; दो की हालत गंभीर

Sat, 19 Oct 2024 06:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 06:24 PM IST
सार

Azamgarh News : युवकों पर चाकू से हमला करने की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घायल युवकों से भी घटना की जानकारी ली गई। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Three youths attacked with knives in azamgarh miscreants carried out incident condition of two is critical
अस्पताल में परिजनों से घटना के बाबत पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर रना (खपुरा) गांव में एक मनबढ़ युवक ने मेला देखकर आ रहे तीन लोगों पर चाकू के वार से घायल कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दो की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


अतरौलिया बाजार निवासी आकाश (20) अपने साथी दीपक और अमित के साथ शुक्रवार की रात मेला देखने गया था। तीनों मेला देखकर रात करीब 11.30 बजे घर आ रहे थे। तभी तीन-चार की संख्या में मनबढ़ युवक पूरब पोखरा के समीप बैठे हुए थे। जैसे ही तीनों उधर से गुजर रहे थे तभी उक्त मनबढ़ युवक गाली देने लगे और उन पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन




हमले में आकाश के गर्दन पर गंभीर चोट लगी है और सीने पर भी काफी चोट आई हैं। दीपक और अमित भी घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से आकाश और अमित की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के चाचा की तरफ से लिखित तहरीर प्राप्त हुई है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed