फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three women from Bihar arrested for stealing jewelery from auto

Azamgarh News: ऑटो में जेवर चुराने वाली बिहार की तीन महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three women from Bihar arrested for stealing jewelery from auto
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को ऑटो में महिलाओं के जेवर चुराने वाली तीन महिला चोरों को गायत्री ज्ञान मंदिर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई तीनों महिलाएं भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के टिपरा कॉलोनी की रहने वाली हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी के जेवर और कुछ नगदी भी जब्त की गई है।
विज्ञापन

जीयनपुर के नरहन खास गांव निवासी वंदना शर्मा ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराई। उनका आरोप था कि वह 12 दिसंबर को अपने बेटी के साथ मायके पहाड़पुर तिराहे से नरहन खास जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। बैग में वह अपनी बेटी का एक कान की बाली, बिछिया, पायल और दो नाक की नथिया रखी थीं। उसके साथ ऑटो में दो-तीन महिलाएं बैठी थीं जो बीच रास्ते में बनकट के पास उतर गई। जब वह अपने घर नरहन खास में शाम को पहुंची तो बैग की जांच की तो सारे जेवर गायब थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के टिपरा कॉलोनी बिहिया निवासी पालन खरवार, चंचल खरवार और अनीषा खरवार का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उन्हें गायत्री ज्ञान मंदिर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। चोरी के जेवरात भी उनके पास से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed