फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three suspects arrested in an 840 million rupee cyber fraud case

Azamgarh News: 84 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three suspects arrested in an 840 million rupee cyber fraud case
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधी। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 84 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले का बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों आनंद राव निवासी गौरा गहनी दीदारगंज, सुनील कुमार निवासी सिसवारा नरवे, प्रशांत सिंह उर्फ लकी निवासी पुष्पनगर, दीदारगंज आजमगढ़ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल, दो एटीएम कार्ड और 3860 रुपये नकद बरामद किया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त एक्सिस बैंक की आजमगढ़ शाखा के एक खाते की जांच की गई। इस खाते पर देश के 20 राज्यों के विभिन्न थानों में 73 शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि 83 करोड़ 94 लाख 17 हजार 664 रुपये की साइबर धोखाधड़ी का पता चला। यह खाता निहासा मैनपावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड फर्म का था। फर्म के दो निदेशक आनंद राव और सुनील कुमार हैं। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपियों का निहासा मैनपावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड फर्म का एक संयुक्त खाता था। प्रशांत सिंह उर्फ लकी ने आनंद राव और सुनील कुमार से कमीशन पर खाते का डीटेल उपलब्ध कराने को कहा। प्रशांत सिंह ने खाते का विवरण अपने सहयोगी मोनू सिंह को दिया। खाते से 14 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 तक 4 करोड़ 85 लाख 21 हजार 110 रुपये का लेनदेन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed