फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three smugglers arrested in police encounter, two shot

Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ में तीन तस्कर गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Mon, 13 Jan 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested in police encounter, two shot

विज्ञापन
तुर्कपट्टी/जौरा बाजार(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया चौहान पट्टी घाघी नदी प्राचीन कुकुत्था नदी के करीब हाईवे पर सोमवार सुबह पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने हाईवे के करीब नाकाबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया। इस पर फायरिंग कर तस्कर भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से दो तस्कर घायल हो गए। जबकि एक अन्य को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और एएसपी रितेश सिंह मौके का मुआयना किया।
पुलिस को सोमवार को भोर में सूचना मिली कि गोरखपुर के रास्ते कुछ शातिर पशु तस्कर ट्रक व पिकअप वाहन से एनएच-28 के रास्ते कुशीनगर में एंट्री कर चुके हैं। उनकी योजना गोवंश पशुओं को चोरी छिपे लादकर बिहार ले जाने की है। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस ने टीमों का गठन कर, कोतवाली हाटा, तुर्कपट्टी, तरयासुजान व थाना तमकुहीराज की संयुक्त पुलिस टीम ने थाना तुर्कपट्टी के घाघी पुल के पास घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान एक ट्रक व एक पिकअप वाहन आते दिखाई दिए। इसको पुलिस टीम की ओर से रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार पशु तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल हो गए। इनकी पहचान जुम्मन पुत्र जूल्फन निवासी मेहियापार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़, अंशु पुत्र राजू निवासी अंबारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ और भोलू शिल्पकार पुत्र रामजीत निवासी रकबा जलालपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़, भोलू शिल्पकार के रूप में हुई।
विज्ञापन

इसमें जुम्मन, अंश के पैर में गोली लग गई, जबकि भोलू को पुलिस टीम ने दौड़ाकर दबोचा है। तस्करों के कब्जे से 33 राशि प्रतिबंधित पशु, दो ठोस लकड़ी का गोलाकार ठीहा, रस्सी, दो अवैध तमंचा व चार अदद जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस, दो लोहे का धारदार बांका आदि बरामद किया है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पशु तस्करों ने पूछताछ में बताया गया वह छुट्टा घूमने वाले गोवंश को पकड़कर एक जगह इकट्ठा करते थे और बिहार में वध के लिए के लिए लेकर पहुंचाते हैं। इनका नेटवर्क जिले में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed