फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three shops suspended, FIR, Charge sheet issued to three

तीन दुकानें निलंबित, एफआईआर, तीन को आरोप पत्र जारी

Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three shops suspended, FIR, Charge sheet issued to three
आजमगढ़। राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर राशन की तीन दुकानों को निलंबित कर दुकानदारों पर एफआईआर की गई है। वहीं, तीन दुकानदारों को आरोप पत्र जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

15 मई से सरकारी राशन की दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क राशन का वितरण हो रहा है। इस दौरान राशन वितरण में अनियमितता की भी शिकायत मिल रही थी। 17 मई को जांच के दौरान पता चला कि जहानागंज ब्लाक के अमदही में कोटेदार श्याम दुलारी के यहां कुल 521 राशन कार्ड हैं। इसमें ई-पॉस मशीन के अनुसार 296 राशनकार्डों पर वितरण कर दिया गया था। चार्ट के अनुसार विक्रेता के पास स्टॉक में .43 क्विंटल गेहूं, 55.17 (110 बोरी) क्विंटल चावल होना चाहिए था। मौके पर विक्रेता के पास 57 बोरी चावल और दो बोरी खुला चावल पाया गया। चार बोरी चना पाया गया। 51 बोरी चावल कम मिलने से अनियमितता की पुष्टी होने पर दुकान को निलंबित करने के साथ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वहीं जहानागंज के ही सेमा में दुकानदार लालसा के पास कुल 443 राशन कार्ड हैं। मशीन के अनुसार 87 कार्डों पर वितरण किया गया था। चार्ट के अनुसार 3.82 क्विंटल गेहूं, 74.43 (149 बोरी) क्विंटल चावल होना चाहिए था। मौके पर 23 बोरी चावल और आठ बोरी चना पाया गया। इनकी भी दुकान निलंबित करने के साथ एफआईआर कराई गई है। गंभीरवन के दुकानदार रमेश प्रताप सिंह की दुकान को भी निलंबित कर एफआईआर कराई गई है। इसके साथ ही पल्हनी ब्लाक के उंजी, रानी की सराय के मिट्ठनपुर हादी और अहरौला के शंभूपुर के दुकानदार को आरोप पत्र जारी किया गया है। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि जवाब मिलने के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक 33 दुकानों का निलंबन और 16 पर केस की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed