फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three people died due to drowning in separate incidents on Holi.

Azamgarh News: होली के दिन अलग-अलग घटनाओं में तीन की डूबने से मौत

Fri, 06 Mar 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three people died due to drowning in separate incidents on Holi.
रानी की सराय में पोखरी में जाल लगाकर डूबे बालक की तलाश करते लोग। संवाद
फरिहा/रानी की सराय। होली के दिन स्नान के दौरान बुधवार को पोखरों में डूबने से दो युवतियों और एक छात्र की मौत हो जाने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। थाना अध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फत्तनपुर मुस्तफाबाद गांव की अंशिका (14 वर्ष) पुत्री सुरेश यादव और शिवांगी (18 वर्ष) पुत्री राजेश यादव होली खेलने के बाद पोखरे में स्नान करने गई थीं। नहाते समय दोनों युवतियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। परिवार और गांव के लोगों ने किसी तरह दोनों को पोखरे से बाहर निकाला और इलाज के लिए ब्लॉक रानी की सराय ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए घाट पर लेकर चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिजनों के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव में बुधवार को रमन कुमार (15 वर्ष) घर से निकलकर पोखरी की ओर चला गया था। वहां पहले से कुछ युवक स्नान कर रहे थे। रमन भी नहाने के लिए पोखरी में कूद गया। अन्य युवक स्नान कर बाहर निकल आए, लेकिन रमन बाहर नहीं आया। इसके बाद युवकों ने उसकी तलाश शुरू की और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद उसे पोखरी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था और कक्षा आठ का छात्र था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव का पंचनामा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


बंद कमरे में फंदा लगाकर युवक ने दी जान-पल्हना। तरवां थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव में होली के त्योहार का रंग फीका पड़ गया। बुधवार की देर शाम कमरे का दरवाजा बंद कर गौरव राज सिंह (20) ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। थानाध्यक्ष तरवां चंद्रदीप ने बताया कि महराजपुर निवासी महावीर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। उनकी दो पुत्र व एक पुत्री थे। पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि दो पुत्र घर पर ही है। बुधवार को होली के दिन उनके घर भी उत्साह था। पूरे परिवार ने होली का पर्व मनाया। दोपहर में उनका बड़ा बेटा गौरव होली खेलकर घर आया और नहा धोकर खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे का दरवाजा बंद कर रखा था। देर शाम तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे जगाने के लिए आवाज लगाई पर कोई उत्तर नहीं मिला। जब परिजन कमरे का दरवाजा खोलने लगे तो दरवाजा भी नहीं खुला। तब उनको कुछ अनहोनी का शक हुआ। खिड़की से जब देखा तो गौरव कुंडे से कपड़े के फंदे के सहारे लटक रहा था। शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed