फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three new dengue patients found, health department alert

Azamgarh News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mon, 26 Aug 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three new dengue patients found, health department alert
आजमगढ़। जिले में डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। डेंगू से निपटने और मरीजों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार कर लिया गया है। इसके लिए आठ बेड रखे गए हैं। अस्पतालों में दवाओं की व्यवस्था भी की गई है। जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए डेंगू का डर सताने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें एक शहर, दूसरा पल्हनी और तीसरा तहबरपुर में मिला है। इस सीजन में अब तक डेंगू के नौ मरीज मिल चुके हैं। इनमें से चार जिले के हैं। पांच दूसरे जनपदों के हैं। जहां डेंगू के केस मिले हैं, स्वास्थ्य विभाग उन इलाकों में विशेष अभियान चलाकर जांच कर रहा है। एसीएमओ डॉ. अरविंद चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी आशा, एएनएम को निर्देश दिया गया है कि कहीं भी बुखार के पीड़ित मिलें तो सीएचसी और पीएचसी पर लाकर डेंगू की जांच कराएं। नगर पालिका व नगर पंचायत में जहां भी गंदगी और जलजमाव है, उसकी सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed