{"_id":"607099428ebc3e59220c6978","slug":"three-more-names-identified-by-police-department-not-yet-disclosed-azamgarh-news-vns5842447104","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और नाम पुलिस महकमे ने किया चिन्हित, अभी खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और नाम पुलिस महकमे ने किया चिन्हित, अभी खुलासा नहीं
विज्ञापन
आजमगढ़। अधिकारी-व्यापारी विवाद प्रकरण में पुलिस की तरफ से शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकमदे को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। तीन और लोगों के पहचान किए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस महकमा अभी किसी भी अज्ञात का नाम नहीं खोल रही है। चिह्नित किए गए लोग विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े है। वहीं पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमें में शामिल 150 अज्ञात लोगों को लेकर व्यापारियों के कोतवाली घेराव में शामिल रहे लोगों में हड़कंप मच गया है।
बीते मंगलवार को मास्क चेकिंग के दौरान एसडीएम सदर व सीओ सिटी की सराफा व्यापारी आशीष गोयल से विवाद हो गया था। व्यापारी न अधिकारियों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं व्यापारी को अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने जबरन दुकान से खींच कर घसीटते हुए वाहन में बैठा और शहर कातवाली लेकर चले आए।
कोतवाल की तरफ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, चार नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। अभी अज्ञात लोगों को चिह्नित करने की कवायद चल रही है। इसके लिए महकमा वीडियो फुटेज खंगाल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम ही तीन लोगों को चिन्हित कर लिए जाने की बात सामने आई, लेकिन अब तक पुलिस ने नाम का खुलासा नहीं किया। 150 अज्ञात के रूप में अब तक तीन लोगों को चिन्हित किया गया है जो विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी है, लेकिन किसी का नाम अभी महकमा नहीं खोल रहा है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल से लेकर विभागीय वरिष्ठ अधिकारी तक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अभी विवेचना चल रही है यह बात कह कर सभी नाम सामने लाने को लेकर इंतजार करने की बात कह रहे है। वहीं अज्ञात को चिन्हित करने की कवायद शुरू होने और कुछ लोगों को चिन्हित भी कर लिए जाने के बाद कोतवाली घेराव में शामिल रहे लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ गई है। लोगों में दहशत देखेने को मिल रही है।