फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three lakh 63 thousand saplings planted along the banks of Tamsa

प्रशासन ने हासिल किया शत-प्रतिशत पौधरोपण का लक्ष्य

Fri, 09 Aug 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three lakh 63 thousand saplings planted along the banks of Tamsa
मुबारकपुर के गुजरपार गांव पौधरोपण करते प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण के साथ अन्य लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शासन की ओर से जनपद को इस वर्ष 62 लाख 45 हजार 507 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिला प्रशासन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था। शुक्रवार को प्रशासन ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन

जनपद में पौधरोपण की खास बात यह रही कि इस बार किसानों को भी इसमें शामिल किया गया था। जबकि हर बार सिर्फ सरकारी जमीनों पर पौधरोपण होता था। लेकिन इस बार किसानों को निशुल्क पौधे देकर उन्हें अपने खेतों में लगाने का मौका दिया गया था। जिसका परिणाम था कि इतने बड़े लक्ष्य को प्रशासन ने एक दिन में हासिल कर लिया। डीसी मनरेगा बृजभान सिंह ने बताया कि जनपद में पौधरोपण के लिए निर्धारित लक्ष्य 6245405 को हासिल कर लिया गया है। इनमें से ग्राम्य विकास द्वारा एक लाख 96000, वन विभाग द्वारा एक लाख 60 हजार और नगरपालिका द्वारा सात हजार 878 पौधों को नदी, पोखरे आदि के किनारे लगाया गया है। इसमें से साढ़े पांच हजार पौधे तो सिर्फ मतौलीपुर में बने गांधी उपवन में ही लगाए गए हैं।

मतौलीपुर तमसी नदी के तट पर स्थित गांधी उपवन में पौधरोपण करती मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ।

मतौलीपुर तमसी नदी के तट पर स्थित गांधी उपवन में पौधरोपण करती मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed