फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three including youth died in road accidents, three injured

Azamgarh News: सड़क हादसों में युवक समेत तीन की मौत, तीन घायल

Sun, 30 Jul 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three including youth died in road accidents, three injured
दो थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहानागंज थाना क्षेत्र के सुंभी बाजार में शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर सूरज कुमार 22 निवासी बूंदा घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था। वह तीन भाई व तीन बहनों में पांचवें नंबर पर था। वहीं शुक्रवार को दिन में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत हलीमाबाद में स्कार्पियो की चपेट में आकर रामदेव सोनकर 55 निवासी हलीमाबाद घायल हो गया। उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की देर शाम उसकी भी मौत हो गई। उसके तीन पुत्र व तीन पुत्री बताए गए हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी भुवाल राम 48 शुक्रवार की शाम देवरिया गांव से काम कर पैदल घर लौट रहा था। गोपालगंज बाजार में बाइक सवार ने उसे चपेट में ले लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, जहानागंज थाना के करनपुर गांव के पास शनिवार की सुबह बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महेंद्र राजभर 55 गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने पुत्र छोटू के साथ किसी काम से समेंदा जा रहा था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दशांव गांव निवासी राम कुंवर सिंह 59 शुक्रवार को साइकिल पर समान लाद कर पैदल ही बाजार से घर जा रहे थे। गांव के पास बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में शनिवार की सुबह बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार रामशरण 56 निवासी मिश्रपुर अखंरचंदा घायल हो गए। वह रौनापार किसी काम से जा रहे थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed