फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three including husband arrested in suspicious death of mother-daughte

Azamgarh News: मां-बेटी की संदिग्ध मौत मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 08 Mar 2023 07:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Three including husband arrested in suspicious death of mother-daughte
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अमनाबाद गांव में चार मार्च को मां-बेटी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के भाई राजदीप निवासी बेलवाई थाना पवई ने पति समेत परिवार के तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने तीनों नामजद अभियुक्तों को अंबारी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।वादी मुकदमा राजदीप ने अपनी बहन शैलकुमार की शादी 2012 में फूलपुर कोतवाली के अमनाबाद गांव निवासी प्रेमनाथ के साथ किया था। राजदीप रोजीरोटी के लिए विदेश रहता था। चार मार्च को वह विदेश से घर आया। घर पहुंचते ही किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद पति प्रेमनाथ अपने भाई शोभनाथ व मां इसराजी देवी की मदद से पत्नी पर डीजल डाल कर आग लगा दिया। जिससे शैलकुमारी के साथ ही साथ सो रही पांच वर्षीय पुत्री माही की जल कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने अंबारी चौक से तीनों नामजद अभियुक्तों प्रेमनाथ, शोभनाथ व इसराजी देवी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed