फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three houses of Baghwa village were diped in Ghaghra

घाघरा की कटान की भेंट चढ़े बगहवा गांव के तीन घर

Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three houses of Baghwa village were diped in Ghaghra
गांगेपुर में कर रही घाघरा नदी कटान। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में फिर वृद्घि शुरू हो गई है। वहीं घाघरा ने कटान तेज कर दी है। बगहवा में कटान के मुहाने पर खड़े तीन घरों को घाघरा लील गई। घाघरा के रौद्र रूप को देख देवारावासियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम डिघिया गेज पर घाघरा का जलस्तर 70.50 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को आठ सेमी बढ़कर 70.58 मीटर पर पहुंच गया। वहीं बदरहुआ गेज पर बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 71.14 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को छह सेमी बढ़कर 71.20 मीटर हो गया। तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी की तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। रोज सैकड़ों बीघा फसल लगी भूमि को निगलकर नदी किसानों को भूमिहीन बना रही है। एक सप्ताह से लगातार घाघरा नदी ने ब्लॉक हरैया की ग्राम पंचायत देवारा खास राजा गांगेपुर के पास तबाही मचाते हुए बगहवा के तीन घरों को निगल लिया है। जबकि अभी भी कई घर कटान की जद में हैं। देवारा खास राजा, अचल नगर, गांगेपुर, परसिया, सेमरी में घाघरा नदी फसल लगी जमीनों को निगल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा कट रही जमीनों को बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिलीप कुमार ने बताया कि गांगेपुर में कटान रोकने के लिए बोरियों में मिट्टी व बंबूक्रेट में रोड़ा भरकर डाला जा रहा है। कटान रोकने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम ने लिया कटान क्षेत्र का जायजा
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का एडीएम गुरु प्रसाद गुप्ता व एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने दौरा किया। उन्होंने बाढ़ चौकियों व गांगेपुर आबादी, रिंग बांध व ठोकर, कटान का निरिक्षण कर अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार को आबादी रिंग बांध बचाने के लिए तेजी के साथ 24 घंटे शिफ्ट बार कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बचाव के लिए पूर्व से ही तैयारियां कर कार्य को तेजी से कराया जाए। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड के ठेकेदार द्वारा बचाव के लिए प्रयोग किए जा रहे बंबूक्रेट व कंक्रीट रोड़ा को अपर्याप्त बताया। इस दौरान एडीएम ने बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया और दवा के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed