फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three gram panchayat officers' salary hike stopped

तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों की एक वेतन वृद्धि अवरुद्ध

Mon, 04 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three gram panchayat officers' salary hike stopped
आजमगढ़। वर्ष 2018-19 का प्रिया साफ्ट पर लेखाबंदी कराने, शौचालयों का शत-प्रतिशत निर्माण और उनकी जियो टैगिंग कराने में ग्राम पंचायत अधिकारी लापरवाही बरत रह हैं। इस पर डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों की एक वार्षिक वेतन वृद्धि को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि पवई विकास खंड के पवई ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश और बलईपुर भटौरा के ग्राम पंचायत अधिकारी राममिलन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के कई गांवों का प्रिया साफ्ट पर लेखाबंदी नहीं कराई। इन्होंने आवंटित ग्राम पंचायतों का डीएससी जनरेट व इनिसिएट नहीं किया। इससे ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायतों केे आवंटित धनराशि के सापेक्ष शत-प्रतिशत शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया और ना ही जियो टैग कराया गया। वहीं तहबरपुर विकास खंड के धनियाकुड़ी अभिलाई के ग्राम पंचायत अधिकारी छविनाथ यादव ने आवंटित ग्राम पंचायतों का डीएससी जनरेट और इनिसिएट नहीं कराया। इन्होंने ग्राम पंचायतों केे आवंटित धनराशि के सापेक्ष शत प्रतिशत शौचालयों का न तो निर्माण कराया और ना ही जियो टैगिंग कराई। इसके लिए तीनों को दोषी मानते हुए इनकी एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed