फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three female thieves arrested with Mangalsutra

Azamgarh News: मंगलसूत्र के साथ तीन महिला चोर गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Three female thieves arrested with Mangalsutra
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाली तीन महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक चोरी का मंगलसूत्र बरामद किया। पकड़ी गई महिला चोर गीता बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव व प्रियंका उर्फ पिंकी व रेखा गाजीपुर जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र के जौहराबाद गांव की निवासी है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी दीक्षा चौहान ने 19 अगस्त को मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप था कि तीन अज्ञात महिलाओं ने उनकी सोने का मंगलसूत्र काट कर चोरी कर लिया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई। जांच में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी गीता व गाजीपुर जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र के जौहराबाद गांव निवासी प्रियंका उर्फ पिंकी व रेखा का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने तीनों को पहलवान तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed