फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three examinees were caught with electronic device

Azamgarh News: इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़े गए तो तीन परीक्षार्थी

Mon, 26 Jun 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three examinees were caught with electronic device
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में सोमवार को जिले में चार परीक्षा केंद्रों पर तीन परीक्षार्थी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ तो तीन दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे मुन्ना भाई पकड़े गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यूपीएसएससी के तहत जिले में 20 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई है। दो दिनों में चार पालियों में परीक्षा होनी है। सोमवार की सुबह की पाली में चिल्ड्रेन कालेज परीक्षा केंद्र पर दो परीक्षार्थी गेट पर हुई सारी जांच व सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर प्रवेश करने में सफल हो गए थे। दोनों छात्र अपने-अपने चप्पल काट कर उसमें इलेक्ट्रानिक डिवाइस छुपाए थे। परीक्षा के दौरान दोनों शौचालय में गए जहां डिवाइस के माध्यम से किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के किसी कर्मी की नजर उन पर पड़ गई। कर्मचारी की सूचना पर पुलिस कर्मी व कालेज प्रशासन ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों छात्र जौनपुर जिले के बताए जा रहे है। वहीं सुबह की पाली में ही श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे दो मुन्ना भाई भी पकड़े गए। इसके अलावा शाम की पाली में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज में एक छात्र इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ परीक्षा कक्ष में बैठा मिला। कक्ष निरीक्षक ने उसे पकड़ा और फिर सूचना पुलिस को दी गई। एक अन्य मुन्ना भाई को सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल की टीम ने पकड़ा। पकड़ा गया मुन्ना भाई गाजीपुर निवासी था और अपने बड़े भाई के स्थान पर परीक्षा देने आया था। पकड़े गए सभी को पुलिस हिरासत में लेकर थाने लाई जहां एसटीएफ की टीम भी उनसे पूछताछ कर रही है। अभी उसने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया है। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में प्रथम पाली में चिल्ड्रेन कालेज से दो परीक्षार्थी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ तो दुर्गा जी इंटर कालेज से दो छात्र मुन्ना भाई के रूप में पकड़े गए। शाम की पाली में अग्रसेन इंटर कालेज से एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ तो सेंट जेवियर्स में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed