{"_id":"5f4402558ebc3e3cdf044da8","slug":"three-establishments-sealed-61-challan-invoiced-azamgarh-news-vns543240442","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रतिष्ठान सील, 61 लोगों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रतिष्ठान सील, 61 लोगों का चालान
विज्ञापन
मुबारकपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए जारी गाइडलाइंस के अनुपालन के लिए एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, नगरपालिका और राजस्व विभीग की टीम के साथ मुबारकपुर कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान गाइडलाइन का पालन न करने वाले 61 लोगों का चालान काटा गया। वहीं तीन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। इससे कस्बे में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
अनलॉक के दौरान सभी बाजारों से गाइडलाइंस का अनुपालन नहीं होने की शिकायत मिल रही है। एसडीएम सदर गौरव कुमार के नेतृत्व में अस्थायी रोडवेज से बड़ी अर्जेन्टी सहित मुख्य बाजार की सभी खुली दुकानों पर छापेमारी की गई। टीम ने 61 लोगों का चालान कर लगभग 14,500 समन शुल्क वसूला। मोहल्ला गांधी नगर स्थित रविंद्र कुमार के एक्सरे एवं पैथालोजी सेंटर, मोहल्ला पुरा खिजिर स्थित डॉ. अबुजर के डेंटल क्लीनिक और अबू हाशिम के एरास मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। एसडीएम सदर ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन न करने वाले दुकानदारों, बिना मास्क के चल रहे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई निरंतर चलेगी। पुलिस, नपा प्रशासन, राजस्व विभाग को सख्त निर्देश दिया कि प्रतिदिन दो पालियों में तीनों विभाग की संयुक्त टीम क्षेत्र में अभियान चलाएगी। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सी यादव, डॉ. मनोज राव, डॉ. नवीन वर्मा, ईओ राजपति अविचल, नोनू सिंह, विनय सिंह, अमरदीप, नन्दू आदि लोग मौजूद रहे।