फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three died when truck collided with an auto in Azamgarh

आजमगढ़: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत

Thu, 07 Dec 2023 04:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 04:15 PM IST
सार

आजमगढ़ में एक ट्रक की ऑटो से टक्कर लगने से तीन की मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Three died when truck collided with an auto in Azamgarh
ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना में बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार,  बृहस्पतिवार की दोपहर सिधौना बाजार से एक ऑटो सवारियों को बिठाकर चला। बाजार में एक पेट्रोल पंप के समीप जैसे ही पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक की ऑटो से टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को बाहर निकलवाया और उनकीशिनाख्त में जुट गई। जिसमें मृतक ऑटो चालक कीशिनाख्त सप्पू अहमद 48 निवासी रामपुर कठेरवा कोतवाली देवगांव और दूसरे मृतक की शिनाख्त नागेंद्र चौहान 36 देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कलीचाबाद गांव के रूप में हुई। 

जबकि घटना में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसओ प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि इस घटना में दो पुरुष और महिला की मौत हुई है। मृतक पुरुषों की तो शिनाख्त हो चुकी है। लेकिन मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकेशिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed