{"_id":"5dbaa3fd8ebc3e016d63319b","slug":"three-died-in-truck-and-tata-safari-accident-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में ट्रक और टाटा सफारी में जोरदार टक्कर, चार लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में ट्रक और टाटा सफारी में जोरदार टक्कर, चार लोग गंभीर
Thu, 31 Oct 2019 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 31 Oct 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा जंगल के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कार के परखचे उड़ गए और वहीं कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख एक व्यक्ति को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के समय कार में सवार सभी लोग गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे।
घायल होने वालों में गिरीश दुबे (50) पुत्र रामइकबाल फैजाबाद जिले के माया बाजार थाने के सारंगपुर गांव, दिनेश चंद (36) पुत्र छोटेलाल फैजाबाद जिले के कैंट थाने के नियावा गांव, गौरव पांडेय (30) लखनऊ गोमती नगर और नैमीश पाल (26) पुत्र नेपाल हरदोई जिले के बेनीगंज थाने के गिरधारी का पूरा गांव के निवासी हैं।यह सभी लोग गुरुवार को गोरखपुर आए थे।
वहां से काम निपटाने के बाद कार से लखनऊ जा रहे थे। कंधरापुर थाने के सेहदा जंगल के पास कार के पहुंचते ही सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि यह सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने गिरीश दुबे को वाराणसी रेफर कर दिया।