फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three died due to lightning

जिली गिरने से बालक औैर महिला की मौत, एक झुलसा

Tue, 17 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three died due to lightning
मुबारकपुर में आकाशी बिजली गिरने से मौत के बाद शोक में डूबे लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बिजली गिरने से मंगलवार की दोपहर जहानागंज थाने के पुनर्जी गांव में मछली मारते समय एक बालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा झुलस गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मेंहनगर थाने के विषहम इमादपुर गांव में बकरी चराते समय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। कई लोगों की भैंस मर गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मरने वालों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के मुताबिक मृत बालक विपुल राजभर (12) पुत्र अशोक जहानागंज के पुनर्जी गांव का था। दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का विपुल कक्षा सात का छात्र था। मंगलवार की दोपहर वह अपने पड़ोस के रहने वाले अवनीश राजभर (11) पुत्र बृजेश के साथ बड्डी ताल से मछली मारने गया था। दोपहर के बारिश होने के साथ ही बिजली गिरने से विपुल और अवनीश झुलस गए। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि विपुल की मौत हो गई। अवनीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी क्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के विषहम इमादपुर गांव निवासी उर्मिला देवी (45) पत्नी रामश्री घर के पास बकरी चरा रही थी। दोपहर करीब दो बजे बिजली गिरने से उर्मिला झुलस गई और उसकी मौत हो गई। उर्मिला एक बेटा और तीन बेटियों की मां थी। वहीं मेंहनगर संवाददाता के मुताबिक गुरेहथा गांव निवासी उमाशंकर, तरवां के तीतरा गांव निवासी साहब राज यादव और टंडवा गांव निवासी गंगादीन की भैंसें भी बिजली की चपेट में आने से मर गईं।
विज्ञापन

मुबारकपुर संवाददाता के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब तीन बजे समौधी गांव में स्थित ईदगाह के मीनार पर बिजली गिरने से जहां मीनार का ऊपरी हिस्सा ध्वस्त हो गया। वहीं चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। जबकि दो झुलस गए। इनका सीएचसी मुबारकपुर में इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत किशोर साजिद (17) पुत्र जहीर अहमद था। वह मुबारकपुर थाने के समौधी गांव का निवासी था। वह तीन भाई और पांच बहनों में सातवें नंबर पर था। जबकि झुलसने वालों में मुहम्मद राफे अंसारी (22) पुत्र हाजी बशीर अहमद और अबु तलहा (23) पुत्र मुहम्मद मजहर है। इन दोनों का सीएचसी मुबारकपुर में इलाज चल रहा। घटना के समय यह लोग गांव के ईदगाह के मैदान में बैठकर खेल देख रहे थे। तभी बिजली गिरने से जहां मीनार का ऊपरी हिस्सा ध्वस्त हो गया। वहीं यह तीनों झुलस गए। आनन-फानन में इन्हें सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान साजिद की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों का इलाज चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed