फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three day Kajri Mahotsav in Hariharpur from today

Azamgarh News: हरिहरपुर में तीन दिवसीय कजरी महोत्सव आज से

Mon, 26 Aug 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three day Kajri Mahotsav in Hariharpur from today
आजमगढ़। हरिहरपुर में तीन दिवसीय कजरी महोत्सव 2024 की शुरुआत सोमवार से होगी। तीन दिवसीय इस महोत्सव में बाहरी कलाकारों के अलावा हरिहरपुर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी सहित अन्य बड़े कलाकार भी आएंगे। महोत्सव को लेकर रविवार को पूरे दिन तैयारियों को लेकर प्रशासन सहित कलाकार जुटे रहे।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सौजन्य से भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से प्राइमरी स्कूल हरिहरपुर में तीन दिवसीय हरिहरपुर कजरी महोत्सव 2024 की शुरुआत सोमवार से दोपहर तीन बजे से होगी। समापन 28 अगस्त को होगा। महोत्सव में मुख्य अतिथि कलाकार के रूप में प्रो. नम्रता मिश्रा (वाराणसी) मौजूद रहेंगी। जबकि 27 अगस्त को पद्मश्री और भजन सम्राट अनूप जलोटा और 28 अगस्त 2024 को पद्मश्री उपशास्त्रीय गायन मालिनी अवस्थी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा हरिहरपुर घराने के कलाकार एवं स्थानीय बाल कलाकार इस कार्यक्रम में सहभागिता देंगे। कार्यक्रम में लगभग 150 कलाकार सहभागिता देंगे। बताया कि यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से लोककला एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं उन्नयन के लिए आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed