{"_id":"69dd382144879c16a104dc39","slug":"three-crore-rupees-will-be-spent-on-drainage-system-in-jahanganj-concrete-drains-are-being-constructed-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-148546-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जहानागंज में तीन करोड़ से होगी जलनिकासी की व्यवस्था, बन रहे पक्के नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जहानागंज में तीन करोड़ से होगी जलनिकासी की व्यवस्था, बन रहे पक्के नाले
विज्ञापन
जहानागंज नगर पंचायत में चल रहा नाला निर्माण। संवाद
जहानागंज। नवसृजित नगर पंचायत जहानागंज में जलनिकासी के स्थाई समाधान का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नगर पंचायत के विभिन्न मुहल्लों में पक्के नाले बनाए जा रहे हैं। इसके पहले हल्की सी बारिश में आजमगढ़-गाजीपुर स्टेट हाईवे पर पानी लग जाता था, पर अब लोगों को इससे निजात मिलेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि अभी एक फेज और नाला निर्माण का कार्य चलेगा, तब जाकर जलनिकासी का कार्य पूर्ण होगा। बताया कि वार्ड नंबर 04 सुभाष चंद्र बोस नगर में मन्ना सिंह के मकान से डोमपुरा तक सीसी नाले का निर्माण 40 लाख रुपये से कराया जा रहा है। इसी तरह 40 लाख से बडू तिवारी के घर से आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग तक सीसी नाला, 40 लाख से ही सैयद मोड़ से आजमगढ़-गाजीपुर तिराहे तक सीसी नाला और एक करोड़ की लागत से यूनियन बैंक से इंडियन मिल पेट्रोल पंप तक सीसी नाले का निर्माण और चौक से बाराती जगदीशपुर रामलीला मैदान तक 70 लाख की लागत से नाले का निर्माण कार्य चल रहा हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे प्रयास में तीन-चार मुहल्लों में नाले का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
अब इस तरह के नाला निर्माण से नगर पंचायत की जलनिकासी की समस्या का समुचित ढंग से निदान होगा। नगर प्रशासन की तरफ से बहुत अच्छा प्रयास किया जा रहा है। दयानंद मौर्य, निवासी वार्ड नंबर चार सुभाष चंद्र बोस नगर।
विज्ञापन
नगर में थोड़ी सी बारिश में लोगों के घरों में पानी लग जाता था, जिससे लोग परेशान रहते थे। यह सब नाला बन जाने से अब बरसात का पानी सीधे भैंसही नदी में गिरेगा। मनोज मौर्य, निवासी वार्ड नंबर चार सुभाष चंद्र बोस नगर।
नगर पंचायत में लगभग 50 प्रतिशत जलनिकासी का काम हो रहा है। विभिन्न योजनाओं में और कार्य दिया गया है। अगले वित्तीय वर्ष में भी जरूरत के हिसाब से नाले, इंटरलॉकिंग आदि काम कराए जाएंगे। -विनय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत जहानागंज।