फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three beef smugglers and two policemen injured in the encounter

मुठभेड़ में तीन गौमांस तस्कर व दो पुलिसकर्मी घायल

Sat, 30 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three beef smugglers and two policemen injured in the encounter
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के दुबावां गांव स्थित नाला पुल पर शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गए। ं दो पुलिसकर्मी भी तस्करों की गोली से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने मांस, तमंचा, बाइक व मांस काटने के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दीदारगंज पुलिस शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर दुबावां नाला पुल के पास पहुंची। वहां एक बाइक पर सवार युवक जाते हुए दिखे। पुलिस को देखते ही तीनों बाइक छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दो आरक्षी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों को गोलियां लगीं। उनका एक फरार हो गया। घायल तस्करों में मुसाहिद, शम्स, व मो. दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों दुबावां के रहने वाले हैं। घायल आरक्षियों में संदीप सिंह व अनूप कुमार यादव शामिल हैं। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि उसका साथी मेराज मौके से भाग निकला था। घायलों को पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया जहां से उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 80 किलो मांस, दो तमंचा, कारतूस, एक चापड़, तीन चाकू्, एक रेती, एक मोबाइल व एक बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed