फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused arrested with goods stolen from shop

Azamgarh News: दुकान से चोरी हुए सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with goods stolen from shop
आजमगढ़। कंधरापुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दुकान में चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के एक टेबल फैन, 750 रुपये नकदी, एक लोहे का सब्बल और एक ऑटो बरामद किया। जिसे पुलिस ने जांच के बाद सीज कर दिया। पकड़े गए आरोपी नीरज तिवारी व सुमित चौहान सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव व शहर कोतवाली क्षेत्र के हरवंशपुर निवासी आशीष सोनी है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मातनपुर गांव निवासी शिव कुमार ने 27 जून को शिकायत की थी। आरोप था कि वह अनवरगंज स्थित अपनी दुकान पर शाम करीब 4.30 बजे आ रहा था। दुकान पर पहुंचने वाला था तभी देखा कि तीन व्यक्ति उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे। शोर मचाया तो तीनों व्यक्ति भाग गए। दुकान में देखा तो उसका टेबल फैन व 500 रुपये दुकान से चोरी कर लिए थे। शोरगुल करने पर मोनू गौड़ महराजपुर के दुकान का भी ताला टूटा है। वहीं रोहित यादव निवासी मोहिउद्दीनपुर का भी ताला टूटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed