फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused arrested in Chandauli for theft under the pretext of marriage.

Azamgarh News: शादी के बहाने चोरी के मामले में चंदौली के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in Chandauli for theft under the pretext of marriage.
संभल और चंदौली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-मंदिर में रात्रि विश्राम के समय दिया चोरी की घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। शादी के बहाने नकदी और गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने चंदौली के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व नियोजित रूप से गरीब परिवार की लड़की का परिचय देकर मध्यस्थों के माध्यम से विवाह के नाम पर खर्च के लिए नकद धनराशि लेकर मंदिर में शादी कराने का बहाना बनाते थे। रात्रि विश्राम के दौरान जान-बूझकर वर-वधू पक्ष के बीच विवाद कराकर गहनों और नकदी की चोरी कर लेते थे। इस मामले थाना मेहनाजपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
ग्राम करेला थाना चंदौसी जिला संभल निवासी बलजीत यादव ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह अपने विवाह के लिए लड़की देखने के लिए जीजा ग्राम नाधौंस थाना बेहजोई जिला संभल विजय पाल यादव के माध्यम से प्रयास कर रहा था। विजय पाल यादव ने जान-पहचान के ग्राम हरितपुर खुसाल थाना बेहजोई जिला संभल निवासी भूदेव कुशवाहा से संपर्क किया।
विज्ञापन

भूदेव ने अपने परिचित ग्राम मटियरा थाना बलुआ जिला चंदौली हर्ष यादव से बेटी के संबंध में जानकारी ली। हर्ष ने पड़ोसी विजय कुमार से संपर्क किया। जिन्होंने ग्राम छित्तूपुर थाना लंका जिला वाराणसी की एक लड़की की फोटो दी। फोटो पसंद आने पर गरीब परिवार होने का हवाला देते हुए खर्च के नाम पर एक लाख देने व मां पल्हमेश्वरी देवी मंदिर में शादी की बात तय हुई। 19 जनवरी को बलजीत भाई किशन पाल यादव व जीजा विजय पाल यादव के साथ आजमगढ़ आया और पल्हना में रुका। उसी दिन मंदिर में विवाह हुआ। रात्रि विश्राम की व्यवस्था न होने के कारण दोनों पक्ष ठहरने की व्यवस्था तलाशते हुए मेहनाजपुर के चकेरा परिसिनिया स्थित भोले बाबा मंदिर पहुंचे, जहां एक बड़े कमरे में दोनों पक्ष रात में रुके। यहां बातचीत के दौरान लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम होने की जानकारी मिलने पर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत बंद हो गई। रात में दोनों पक्ष सो गए। सुबह जब बलजीत का पक्ष जागा तो पाया कि लड़की पक्ष के लोग गहनों के साथ फरार थे। उनका एक बैग, जिसमें दो नई साड़ियां, कपड़े, पायल, दो बिछिया, चूड़ियां और पांच हजार नकद थी। उसे चोर ले गए। थाना प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार को जियापुर स्थित पानी टंकी के सामने रमेश सिंह के बंद होटल से एक साथ दबिश देकर ग्राम मटियरा थाना बलुआ जिला चंदौली निवासी निवासी हर्ष यादव, विजय कुमार व चंदा देवी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed