फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused arrested for vandalizing the dhaba

ढाबे पर तोड़फोड़ कर फायर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for vandalizing the dhaba
अहरौला। स्थानीय थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित ढाबा पर बीते चार सितंबर को कार सवार चार लोगों ने खाना खाया और बिना भुगतान किए जाने लगे। ढाबा संचालक ने जब पैसा मांगा तो उक्त लोगों ने ढाबा में तोड़फोड़ करने के साथ ही जान से मारने की नियत से ढाबा संचालक पर फायर कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी समेत दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अहरौला के हांसापुर निवासी कृष्णा यादव पुत्र राजेंद्र यादव ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया था कि चार सितंबर की रात 9 बजे अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत सुकरौली गांव निवासी रंजन पुत्र हरिलाल अपने तीन साथियों के साथ उसके ढाबे पर खाना खाने आए। खाना खाने के बाद चारो बिना भुगतान किए जाने लगे। जिस पर उसने पैसा मांग लिया तो उन्होंने ढाबे पर तोड़फोड़ करने के साथ ही जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। सहायक मिश्री लाल, रामजनम व पिता राजेंद्र पर भी इन लोगों ने लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। अहरौला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी रंजन के अलावा उसके साथियों मंदीप व विजय निवासी जाफरपुर सुकरौली थाना जैतपुर, अंबेडकरनगर को बृहस्पतिवार की सुबह फुलवरिया तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed