{"_id":"667f2047193a8e8ddb05c244","slug":"three-accused-absconding-in-murder-case-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-117203-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घूस लेने के मामलों में एक राजस्व निरीक्षक बर्खास्त, दूसरा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घूस लेने के मामलों में एक राजस्व निरीक्षक बर्खास्त, दूसरा निलंबित
विज्ञापन
आजमगढ़। पत्थर नसब के लिए रिश्वत लेने की शिकायत सही मिलने पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने निलंबित चल रहे राजस्व निरीक्षक रामनयन यादव को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही एसडीएम बूढ़नपुर को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।
बूढ़नपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी सभाजीत ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने कोयलसा क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक रामनयन यादव द्वारा उनकी पत्नी आशा के नाम से पत्थर नसब का दावा किया। आरोप लगाया कि क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक ने पूर्व में 4000 रुपये लेकर निशानदेही की थी। लेकिन, उक्त निशानदेही पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अब वह फिर से अतिरिक्त रुपये की मांग कर रहे हैं। इस शिकायत की जांच के लिए एसडीएम फूलपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया।
उनकी जांच आख्या में पाया गया कि रामनयन यादव ने शिकायतकर्ता से सीमांकन कार्य के लिए पैसा लिया था, जो रिश्वत है। उनके इस कृत्य से शासन व प्रशासन की छवि धूमिल हुई। उक्त कृत्य सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विपरीत है तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अपराध भी है। जिसे देखते हुए डीएम विशाल भारद्वाज ने उप्र सरकारी कर्मचारी (अनुशासन एवं अपील) नियमावली में निहित प्राविधानों के तहत रामनयन यादव राजस्व निरीक्षक (निलंबित) को सेवा से बर्खास्त कर दिया। साथ ही एसडीएम बूढ़नपुर को निर्देशित किया कि उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराएं।
विज्ञापन
घूस लेते वीडियो वायरल होने पर राजस्व निरीक्षक निलंबित
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक स्वदेश कुमार सिंह का एक व्यक्ति से रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एसडीएम/तहसीलदार ने उक्त वायरल वीडियो की जांच कराई। जांच में मामला सही मिलने पर उन्होंने कार्रवाई के लिए डीएम से संस्तुति की। इस पर डीएम ने शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया।
राजस्व निरीक्षक स्वदेश कुमार सिंह बूढ़नपुर में कार्यरत हैं। इनका एसडीएम न्यायालय बूढ़नपुर में दाखिल वाद में पारित आदेश का अनुपालन करने के एवज में नरफाेरा निवासी कुलदीप यादव रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम/तहसीलदार बूढ़नपुर ने प्रकरण की जांच कराई। जांच आख्या के आधार पर स्वदेश कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक को धारा-24 के प्रकरण में समय से पत्थर नसब न करके अपने पदीय दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन न करने के कारण इनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की। जांच और संस्तुति के आधार पर डीएम ने स्वदेश कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए एसडीएम कार्यालय फूलपुर से संबद्ध कर दिया। साथ ही एसडीएम फूलपुर को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच आख्या तलब की है।