फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Threatened to throw acid and make video viral if not talked to

Azamgarh News: बात नहीं करने पर तेजाब फेंकने वीडियो वायरल करने की धमकी

Thu, 27 Mar 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Threatened to throw acid and make video viral if not talked to
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने एसएसपी हेमराज मीना को ज्ञापन सौंपकर एक अज्ञात युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि उसे अज्ञात नंबरों से फोन पर धमकी दी जा रही है कि अगर उसने बात नहीं की तो उसके चेहरे पर तेजाब डालने और अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दिया जाएगा। एसएसपी को निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
युवती ने बताया कि वह दलित समुदाय से है। उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से बार-बार फोन आ रहा है। कॉल करने वाला युवक उसे धमकी दे रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि महिला थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 18 मार्च को चौकी इंचार्ज ने उसे शाम सात बजे बुलाया और समस्या सुनने के बाद केवल सिम बंद करने की सलाह दी।
विज्ञापन

इससे निराश होकर उसने एसएसपी से गुहार लगाई। शहर कोतवाल शशि मौली पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब कॉल करने वाले नंबरों की जांच कर रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed