फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Threat to stop supply of gas in Azamgarh

गैस की सप्लाई ठप करने की धमकी

Mon, 09 Apr 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 09 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Threat to stop supply of gas in Azamgarh
lpg
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में स्थित पूजा इंडेन गैस एजेंसी के मालिक भूपेंद्र यादव की हत्या कर रुपये लूटने की घटना से बाजार के अन्य गैस एजेंसी मालिक और व्यवसाई काफी भयभीत हैं। घटना के विरोध में सोमवार को बाजार के लोग अपनी दुकानें बंद कर तहसील पहुंचे और पुलिस चौकी में मौजूद अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी और जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की। साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा देने की भी बात उठी।  
विज्ञापन


व्यापारियों का नेतृत्व नगर पंचायत लालगंज के चेयरमैन और इंडेन गैंस एजेंसी लालगंज के मालिक विजय सोनकर कर रहे थे। इस दौरान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। लोगों ने अधिकारियों से घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने की मांग की। इस दौरान मौजूद सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने 24 घंटे में खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन


जिस पर लोगों ने पुलिस को 48 घंटे का समय दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सभी लोग गैस की सप्लाई देना बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर दूधनाथ सरोज, प्रमोद यादव, पप्पू पांडे, अबू जैद, प्रदीप सिंह, आलोक सिंह, राज कुमार, किरन सरोज के अलावा बाजार के तमाम दुकानदार और व्यापारी नेता मौजूद रहे। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के बिलकुल करीब है। बहुत जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।  

सीसीटीवी में कैद हुई दो बदमाशों की तस्वीर
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में स्थित पूजा इंडेन गैस एजेंसी के मालिक भूपेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या और उसके गोदाम से 97 हजार 200 रुपये की हुई लूट के मामले में छानबीन के दौरान पता चला कि भागते समय दो बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस उक्त सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।  

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के सतमेसरा गांव निवासी भूपेंद्र यादव की लालगंज बाजार में पूजा इंडेन गैस एजेंसी है। बाजार के नहर पर एजेंसी की आफिस है। जबकि डेढ़ किलोमीटर पश्चिम रेतवा चंद्रभानपुर गांव में गोदाम है। रविवार की शाम बदमाश भूपेंद्र के गैस गोदाम पर पहुंचकर कर्मचारियों से 97 हजार 200 रुपये लूटकर उन्हें एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। करीब दस मिनट बाद बदमाश गैस एजेंसी के आफिस पर पहुंच गए।

वहां केबिन में मालिक भूपेंद्र सिंह अपने साले सुनील के साथ बैठा हुआ था। जबकि अन्य कर्मचारी बाहर थे। बदमाश आफिस में घुसते ही कर्मचारी के कनपटी पर तमंचा सटाकर रुपये मांगे साथ ही मालिक को पूछा। लूट की इस घटना को अंजाम देते समय बदमाशों ने भूपेंद्र सिंह को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश जिस समय भागने के लिए अपनी बाइक पर बैठे। तभी दो बदमाशों का मुंह खुल गया।


उन्हें मौजूद लोगों ने पहचान लिया। जबकि उनका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। घटना के बाद पुलिस गैस एजेंसी के सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed