फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Threat of thieves in three villages, goods worth lakhs crossed

Azamgarh News: तीन गांवों में चोरों की धमक, लाखों का माल पार

Tue, 14 Nov 2023 07:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Threat of thieves in three villages, goods worth lakhs crossed
बिंद्रा बाजार/अंबारी। गंभीरपुर थाना व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने चार स्थानों से लाखों के माल समेटकर फरार हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर मोतीपुर व धरनीपुर विषया गांव में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोला। धरनीपुर विषयां गांव निवासी प्रकाश चंद्र राय उर्फ पम्मी दाय के खेत में लगे इंजन को चोर खोल ले गए। वहीं दयालपुर गांव निवासी मेवालाल के घर में घुस कर चोरों ने गेहूं, चावल, जेवरात, नकदी समेत लगभग एक लाख का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दे दी है। फूलपुर कोतवाली के गुवाई गांव निवासी राम प्रताप मौर्या के घर में सोमवार की रात छत पर चढ़कर घर में घुसे चोरों ने बक्सा व आलमारी तोड़कर सात लाख के जेवरात, कपड़े व अन्य कीमती सामन उठा ले गए। वहीं गांव के ही विनोद चौहान के घर से भी चोरों ने जेवरात व कीमती सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड आदि के साथ पहुंची और मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed