फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thousands stolen by breaking the lock of four shops

चार दुकानों का ताला चटका कर हजारों की चोरी

Wed, 29 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thousands stolen by breaking the lock of four shops
कोरोना के रात्रि कफ्यू के बावजूद कादीपुर बाजार में सोमवार की रात चोर सक्रिय रहे। चार दुकानों का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी व सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

जहानागंज के नरेहथा गांव निवासी धर्मेंद्र कादीपुर बाजार में चाऊमीन व पास्ता की दुकान करते थे। इनकी दुकान से चोरों ने 10 हजार रुपये नकद उड़ा दिया। वहीं जिगरसंडी गांव निवासी सेराज के साइकिल की दुकान से दो हजार रुपये नकद व कुछ सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया। कादीपुर गांव के धर्मेंद्र की लाइट-डीजे की दुकान का ताला तोड़ कर चोर डीजे मशीन के साथ ही अन्य सामान उठा ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत 20 हजार रुपये बतायी जा रही है। इसके साथ ही चोरों ने देशी शराब की दुकान का भी ताला चटकाने का प्रयास किया लेकिन यहां का ताला वे तोड़ नहीं सके। पीड़ित दुकानदारों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। पीड़ितों ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया है। एक साथ चार दुकानों से चोरी की घटना से बाजार वासियों में दहशत व्याप्त है।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटवध कौतुक का सोमवार की रात ताला तोड़ कर चोरों ने एमडीएम का सामानों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह विद्यालय खुला तो घटना की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापिका कमला रानी ने बताया कि चोर दो बड़ा भगोना, एक सिलेंडर, चूल्हा, तावा, बाल्टी, जग, कढ़ाई, गिलास, प्लेट, 10 किग्रा चावल आदि गायब कर दिए है। घटना के बाबत बिलरियागंज थाने में प्रधानाध्यापिक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed