फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thousands of goods including cash stolen by breaking the lock of the shop

दुकान का ताला तोड़ कर नकदी समेत हजारों का सामान चोरी

Fri, 26 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thousands of goods including cash stolen by breaking the lock of the shop
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी बाजार स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन

सठियांव निवासी गुड्डू चौहान जमुड़ी बाजार में चाइनीज फास्ट फूड सेंटर के नाम से दुकान खोल रखा है। रोज की भांति बुधवार की रात आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़ कर नकदी व सामान पार कर दिए। दुकान के बगल में कोचिंग सेंटर है। बृहस्पतिवार की सुबह कोचिंग पढ़ने वाले बच्चे आए तो उन्होंने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा। सूचना दुकानदार को दी गई। जानकारी होते ही दुकानदार गुड्डू मौके पर पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार गल्ले में रखा बिक्री का 1100 रुपये के अलावा गैस सिलेंडर, एक पेटी अंडा आदि गायब है। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed