{"_id":"6058df0d8ebc3e591f4955a0","slug":"those-coming-from-delhi-mumbai-have-increased-heartbeat-found-15-new-positives-azamgarh-news-vns5813895164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मुम्बई से आने वालों ने बढ़ाई दिल की धड़कन, 15 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मुम्बई से आने वालों ने बढ़ाई दिल की धड़कन, 15 नए पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
चौक क्षेत्र में बिना मॉस्क लगाये लोग।-प्लान खबर की फोटो
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एक साल का लंबा समय बीतने के बाद भी कोरोना का कहर रुका नहीं है। कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर दिल्ली-मुम्बई ने आजमगढ़ वासियों के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है। इसके पीछे कारण दिल्ली से आने वाली ट्रेन से प्रतिदिन नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का मिलना है। आम जनता तो अभी लापरवाह बनी हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अमले में नए मरीजों के मिलने का क्रम तेज होने से खलबली सी मच गई है। सोमवार को जिले में कुल 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमें रेलवे स्टेशन पर ही आठ मिले है। जिसमें चार मऊ के है। वहीं शेष सात मरीज जिले में अलग-अलग स्थानों पर मिले है।
दिल्ली व मुम्बई से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग ट्रेन के माध्यम से जिले में पहुंच रहे है। दोनों स्थानों पर कोरोना का संक्रमण एक बार फिर जोर पकड़ चुका है और वापस लौट रहे लोगों के माध्यम से कभी भी जिले में भी संक्रमण के फैलने का बड़ा कारण बन सकता है। 2020 में भी कोरोना जिले में इन्हीं दिल्ली व मुम्बई से आने वालों से ही फैला था। इस बार भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनती जा रही है। प्रतिदिन नए मरीज ट्रेनो से पहुंच रहे है और जिस रफ्तार से नए मरीज मिल रहे है, उससे तो जिले की स्थिति कभी भी खराब हो सकती है। स्वास्थ महकमे से लेकर प्रशासनिक अमले में नए मरीजों को लेकर खलबली मच गई है। सोमवार को भी दर्जन भर से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें आठ मरीज ट्रेन से जिले में पहुंचे। जिसमें चार आजमगढ़ के तो चार मऊ जिले के है। वहीं शेष सात मरीज जिले के अलग-अलग हिस्सों में पाए गए है। जिले के रहने वाले जिन चार यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसमें एक शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र का रहने वाला है। चार में तीन कैफियात एक्सप्रेस मिले है तो वहीं एक मुम्बई से आई गोदान एक्सप्रेस से मिला है। दिल्ली व मुम्बई से आने वालों ने जिले के लोगों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। इसके बाद भी सतर्कता कहीं भी देखने को नहीं मिल रही है। अभी तक कुल 6031 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 34 सक्रिय केस हैं।
सभी घर भेज कराए गए क्वारंटीन
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आठ नए पॉजिटिव मरीज मिले, जिसमें चार जिले के तो चार मऊ के रहने वाले है। वहीं सात अन्य मरीज जिले में विभिन्न जगहों पर पाए गए है। सभी पॉजिटिव मरीजों को उनके घर भेज कर होम क्वारंटीन करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि फिलहाल शासन से नए पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों को होम क्वारंटीन करने का ही निर्देश है। यदि कोई गंभीर मिलता है तो उसे एल-थ्री राजकीय मेडिकल कालेज पर भर्ती कराया जाएगा।