फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This time June is less hot compared to last two years, heat will be like this for two days

Azamgarh News: दो वर्ष की तुलना में इस बार कम तप रहा जून, दो दिन ऐसी ही पड़ेगी गर्मी

Tue, 10 Jun 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
This time June is less hot compared to last two years, heat will be like this for two days
आजमगढ़। बीते दो वर्षों की तुलना में इस साल नौ जून कम गर्म रहा। अभी दो दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहेगा। मौसम विभाग ने 11 जून तक तापमान में बढ़ोतरी न होने की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम बदलेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान नीचे आएगा।
विज्ञापन

आसपास के जिलों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, आजमगढ़ में पुरवा हवा के कारण लोग उमस भरी गर्मी से बेबस है। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन देखा जाए तो वर्ष 2023 और 2024 की तुलना में अब तक जून माह कम तपा है। वर्ष 2023 में नौ जून को न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि वर्ष 2024 में न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। बहरहाल जिले में इस बार अभी तक इस तरह की नौबत नहीं आई है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पुरवा हवा चलने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार और बुधवार को तापमान वृद्धि होने की कोई संभावना नहीं है। 41 डिग्री सेल्सियस पर ही बना रहेगा। 12 जून को शाम से मौसम बदलेगा और हल्की बारिश होगी। इसके बाद 15 जून से तेज बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान काफी नीचे आएगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

तिथि- वर्ष 2025- 2024- 2023
01 जून- 26-39 - 31-43- 27-30
02 जून- 26-39- 28-41- 27-40
03 जून- 24-37- 29-43- 27-41
04 जून- 25-36- 29-45- 28- 42
05 जून- 27-37- 29-41- 28-40
06 जून- 27-37- 28-42- 28-41
07 जून- 27-39- 29-43- 29-42
08 जून- 27-39- 30-44- 29-43
09 जून- 28-41- 29-44- 29-43
नोट- अधिकतम, न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

बुधवार तक तापमान इसी तरह बना रहेगा। कोई बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहेंगे। 12 जून से मौसम बदलने की संभावना है। पुरवा हवा के साथ हल्की बारिश होगी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 15 जून से बारिश बढ़ने की संभावना है। इससे तापमान और नीचे आएगा।- डॉ. अतुल कुमार सिंह, मौसम विज्ञानी, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed