फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This news is useful for those who perform stunts with licensed guns at weddings

शादी में लाइसेंसी बंदूक से स्टंट करने वालों के लिए ये खबर काम की है, जानिए आजमगढ़ में क्या हुआ?

Sat, 07 Dec 2024 08:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 07 Dec 2024 08:01 PM IST
सार

शादी के माहौल में लाइसेंसी बंदूकधारी सावधान हो जाएं। अगर आपने अपनी सुरक्षा के लिए असलहा लिया है और कोई स्टंट कर रहे हैं तो आप पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। आजमगढ़ की शादी में दस की नोट पर निशाना लगाते का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमें में खलबली मच गई है। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है और मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
This news is useful for those who perform stunts with licensed guns at weddings
एसपी चिराग जैन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शादी में लाइसेंसी बंदूक से दस की नोट पर निशाना लगाने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो को एसपी ग्रामीण ने संज्ञान में लेते हुए जांच कर मुकदमा पंजीकृत करने और लाइसेंसी असलहे को जब्त करने के लिए जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए हैं। उक्त वायरल वीडियो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाइपार गांव का बताया जा रहा है। चार नवंबर को गांव में बारात आई थी।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाईपार गांव में चार नवंबर को बारात आई थी। जिसमें हर्ष फायरिंग की गई थी जिसका वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक युवक द्वारा कहा जा रहा कि ऊपर दस का नाट बांधा गया है। तभी दूसरा व्यक्ति युवक को फोर्स करता है कि आओ तुम ही निशाना लगाओ। युवक द्वारा कहा जा रहा कि नहीं मैं नहीं चला पाता हूं। तभी दूसरे व्यक्ति द्वारा असलहे से फायर कर दिया जाता है।
विज्ञापन




इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामला एसपी ग्रामीण चिराग जैन तक पहुंचा तो उन्होंने जीयनपुर थाना प्रभारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में सत्यता पाई जाती है तो दोषी पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और लाइसेंसी असलहे को जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed