फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves took away valuables including cash

नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए चोर

Tue, 16 Feb 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away valuables including cash
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के टुड्डीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में रविवार की रात चोर छत के रास्ते घुसे और तीन लाख रुपये नकद और लगभग इतनी ही मूल्य के कीमती सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

टुड्डीपुर गांव निवासी प्रेम नारायण यादव के घर की छत पर चढ़ कर चोर अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़ कर दो बाक्स, अटैची व बैग चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि चोर घर में रखे तीन लाख रुपये नकद के अलावा लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात आदि उठा ले गए हैं। तीन लाख रुपये नकद पिता के आपरेशन के लिए घर में रखे हुए थे। घटना की सूचना पर सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर ने भी पहुंच कर मौका मुआयना किया। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि चोरी के इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed