फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves thrashed the goods of millions by beating the woman

महिला को पीटकर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Sat, 19 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves thrashed the goods of millions by beating the woman
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने महिला को मारपीट कर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाबत पीड़ित ने थाने पर तहरीर दे दी है। चोरों की पिटाई से महिला बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन

गौरा गांव निवासी कल्पू राम पुत्र स्व. रामकरन राम की पत्नी चंद्रकला अपने बच्चों के साथ शुक्रवार की रात घर के अंदर स्थित कमरे में सोई थी। वहीं कल्पू व परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर उतर आए। इसके बाद चोरों घर खंगालना शुरू किया। इसी दौरान कमरे में सो रही चंद्रावती की नींद खुल गई। इसी दौरान चोरों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात समेट कर उठा ले गए। देर रात बाहर सो रहे परिजनों की आंख खुली तो वे अंदर गए। घर में अंधेरा था और बल्ब भी गायब था। वहीं चंद्रावती बेहोश मिली। परिजन आनन-फानन में उसे रात में ही सीएचसी रानीपुर कोयलसा ले जाकर भर्ती कराए। घर के अंदर देखने पर पता चला कि चोर घर खंगाल ले गए थे। पीड़ित कल्पू के अनुसार चोर घर से लगभग दो लाख के जेवरात व अन्य कीमती सामान उठा ले गए हैं। घटना के बाबत पीड़ित ने कप्तानगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सरायमीर में भी चोर का तांडव
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीनापार गांव निवासी सऊद खान पुत्र मकसूद के घर में भी चोरों ने शुक्रवार की रात तांडव मचाया। यहां भी चोर छत पर चढ़ कर सीढ़ी से नीचे उतर आए और घर में रखे लगभग छह लाख नकद पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना के बाबत सरायमीर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed