फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves stole cash and jewelery worth lakhs from two houses

Azamgarh News: दो घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों की नकदी व जेवरात

Fri, 17 Nov 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery worth lakhs from two houses
थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दस्तक दिया। दो घरों से चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

दाउदपुर गांव निवासी इंदल पटेल पुत्र रामअवध का परिवार बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। देर रात के लगभग घर के पीछे से चोर छत पर चढ़े और फिर सीढ़ी से नीचे उतर आए। इसके बाद चोरों ने उन कमरों को बाहर से बंद कर दिया, जिसमें परिवार के लोग सो रहे थे। इसके बाद शेष कमरों को चोरों ने खंगाल डाला। घर में रखे नकदी व आभूषण आदि समेट कर चोर फरार हो गए। भोर में तीन बजे परिवार की एक महिला उठी तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने पर शोर मचाया। इंदल के बाद चोरों ने पारस पटेल के घर को भी अपना निशाना बनाया और यहां से भी चोर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवारों की सूचना पर शुक्रवार की सुबह रानी की सराय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। घटना के बाबत पीड़ित परिवारों ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed