फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves stole 43 thousand rupees in cash and jewellery

Azamgarh News: चोरों ने 43 हजार नगद और आभूषण पर किया हाथ साफ

Sat, 12 Oct 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole 43 thousand rupees in cash and jewellery
अंबारी/मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव में चोरों ने सेंध काटकर 43 हजार नगदी समेत आभूषण और जरूरी कागजात उठा ले गए। फूलपुर कोतवाली की पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। लगातार हो चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

फूलपूर के कौड़िया गांव निवासी सोमारू के घर में बीती रात चोर दो जगह सेंध काटकर 43 हजार नगदी और कीमती सामान और कागजात उठा ले गए। बृहस्पतिवार की रात एक ही घर में दो जगह सेंध लगाया है। पहली जगह सेंध काटने पर घर के अंदर ड्रम पड़ जाने के कारण चोर अंदर नहीं घुस पाए। फिर चोरों ने दूसरी जगह सेंध मारी किया। घर में घुसकर चोर दो बॉक्स को उठा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि चोरों ने एक अटैची में रखे 30 हजार और बॉक्स में रखे 13 हजार नगदी, सोने-चांदी के कीमती सामान और कागजात को चोरी कर लिया। बॉक्स और अटैची घर से 200 मीटर दूर फेंका हुआ मिला है। सूचना पाकर फूलपुर कोतवालीं की पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ दिन पहले रीवा सुल्तानपुर में 5 अक्टूबर को लाखों की चोरी हुई थी। एक हफ्ते के अंदर दूसरी चोरी हुई है। चोरों के बढ़ते हौसले से पुलिस की नींद उड़ गयी है। फूलपुर कोतवाल शशिचंद चौधरी का कहना है कि कौड़िया में चोरी की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed