{"_id":"67f42e3395c5fdee7a0cd4cd","slug":"thieves-ran-away-with-four-sacks-of-pigeon-pea-in-broad-daylight-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-129841-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दिनदहाड़े चार बोरी अरहर \nकी दाल लेकर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दिनदहाड़े चार बोरी अरहर की दाल लेकर भागे चोर
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ रोड पर स्थित एक गल्ले की थोक दुकान से उचक्कों ने दिनदहाड़े धोखाधड़ी कर चार बोरी अरहर दाल लेकर फरार हो गए। घटना रविवार की दोपहर 2.25 बजे की है। दुकानदार ने इस मामले में जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी नारद जायसवाल की अजमतगढ़ रोड पर गल्ले की थोक दुकान है। रविवार को दो लोग अपाची बाइक से उनकी दुकान पर आए और चार बोरी अरहर दाल मांगी। उन्होंने दाल को ई-रिक्शा पर लदवा लिया और दुकानदार को भरोसा दिलाया कि वे मोबाइल से पैसे भेज देंगे।
इसके बाद उन्होंने कहा कि मोबाइल से पेमेंट नहीं हो पा रहा है और जनसेवा केंद्र से नकद पैसे निकालकर देने की बात कही लेकिन, जनसेवा केंद्र जाने के बहाने वे चार बोरी दाल लेकर भाग गए। इन चार बोरी दाल की कीमत 13,800 रुपये बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से चोरों का पता लगाने और कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।