फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves looted cash and jewelery worth lakhs from seven houses

Azamgarh News: सात घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों की नकदी व जेवरात

Wed, 26 Jul 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves looted cash and jewelery worth lakhs from seven houses
थाना क्षेत्र के भदिया गांव में मंगलवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया और वहां से लाखों की नकरी समेत जेवरात उठा ले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। एक साथ चार घरों में हुई चोरी से क्षेत्र में लोग दहशत में हैं। भदिया गांव में चोरों ने एक ही परिवार के चार भाईयों बांकेलाल चौहान, रामबचन चौहान, अच्छे लाल चौहान व छोटे लाल चौहान के घरों पर मंगलवार की रात धावा बोला। घर के पीछे लगी खिड़की के छज्जे के सहारे छत पर चढ़े और घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने नकदी व जेवरात पर हाथ साफ किया। रामबचन के घर से एक लाख 30 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया। यह दो दिन पूर्व ही घर बनवाने के लिए बैंक से निकाल कर लाई गई थी। इसके अलावा सोने चांदी के जेवरात व कीमती कपड़े आदि भी चोर ले गए। इसके बाद चोरों ने अच्छे लाल के घर को अपना शिकार बनाया। यहां से बक्सा तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात निकाले। चोराें का अगला शिकार छोटे लाल का परिवार बना। इस घर से बक्सा आदि तोड़ कर चोर पांच हजार की नकदी के साथ सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। यहां चोरी करने के बाद चोर बांके लाल के घर में घुसे और यहां से जेवरात के साथ ही लगभग 25 कीमती साड़ी भी उठा ले गए। घटना के समय परिवार की महिलाएं सो रही थी तो वहीं पुरूष सदस्य खेत की सिंचाई करने गए हुए थे। पीड़ित परिवार के अनुसार नकदी व जेवरात मिला कर लगभग 13 लाख की चोरी हुई है। चोरी के घटना की जानकारी होते ही तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ितों ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दी है। फरिहां : निजामाबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार की मोलनापुर गांव निवासी रामजनम यादव के घर से आठ हजार नकदी और आभूषण चुरा लिए। परिजनों की आंख खुल गई तो उन्होंने चोराें को दौड़ाया लेकिन अंधेरे का लाभ उठा वह भाग निकले। इसके बाद चोरों ने दौलतपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव के घर पर धावा बोला और यहां 50 हजार नकदी के साथ जेवरात ले गए। वहीं गांव के ही मोती यादव के घर में भी घुसे लेकिन परिजनों के जाग जाने व शोर मचाने पर वह भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed