{"_id":"661d5d26883cdba8440c09cf","slug":"thieves-entered-the-house-by-breaking-the-lock-channel-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-114057-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चैनल का ताला तोड़ घर में घुसे चोरों ने नकदी-आभूषण चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चैनल का ताला तोड़ घर में घुसे चोरों ने नकदी-आभूषण चुराया
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में पीछे लगे चैनल में बंद ताला को तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सोकर उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
सिंघड़ा गांव निवासी लालसा यादव के घर में मुख्य दरवाजा के अलावा पिछले हिस्से में भी एक दरवाजा है। जहां चैनल गेट लगा है और इस चैनल गेट में ताला बंद रहता है। रविवार की रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। देर रात अज्ञात चोर चैनल का ताला तोड़कर घर में घुसे और उन कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दिया, जिसमें परिजन सो रहे थे। इसके बाद एक कमरे में रखे बक्सा, आलमारी आदि को चोर खंगाल डाले। सुबह परिजन सोकर उठे तो दरवाजा बाहर से बंद पार कर शोर मचाया। किसी तरह कमरे का दरवाजा खोल कर वे बाहर आए तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ देख कर उनके होश ही उड़ गए।
चोर दो कमरों से बक्सा आदि तोड़कर उसमें रखे 43000 नकदी के साथ ही दो सोने के चैन, एक मंगलसूत्र, एक कान का झाला, दो अंगुठी, दो पाजेब आदि उठा ले गए। पीड़ित की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। पीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। एसओ बसंत लाल ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।