फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves enter the roof and throw away goods worth millions

छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Fri, 25 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Thieves enter the roof and throw away goods worth millions
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी के साथ ही लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सोकर उठने पर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नत्थूपुर गांव निवासी घनश्याम यादव पुत्र विक्रम यादव घर के बाहर बरामदे में परिवार के सदस्यों के साथ सो रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते नीचे उतर गए। निचले हिस्से में स्थित कमरों में रखे बक्सा आदि को तोड़ कर 10 हजार नकदी के साथ ही ढाई लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घरवालों को सुबह चोरी की घटना की जानकारी हुई। चोरी की इस घटना के बाबत पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed