फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves broke the lock of two shops and sold goods worth millions

दो दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Sun, 20 Dec 2020 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of two shops and sold goods worth millions
निजामाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बाजार स्थित दो दुकानों का शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदारों को हुई। पीड़ित सराफा व किराना दुकानदारों ने घटना के बाबत निजामाबाद थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

अल्लीपुर बाजार में अमित बरनवाल पुत्र सुभाष बरनवाल की जेवरात व बर्तन की दुकान है। शनिवार की शाम वे दुकान बंद कर घर चले गए। रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर अंदर रखे जेवरात आदि पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार के अनुसार चोर दुकान में रखे 5.4 किग्रा चांदी व 110 ग्राम सोना के जेवरात चुरा ले गए हैं। वहीं इसके बाद चोरों ने बगल में स्थित इंदल पुत्र शिवराम के किराने की दुकान को अपना निशाना बनाया। यहां से चोर चार हजार नकदी के अलावा लगभग 10 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों दुकानदारों को घटना की जानकारी तब हुई जब वे रविवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे। पीड़ित दुकानदारों ने घटना की तत्काल सूचना निजामाबाद पुलिस को दिया। सूचना के एक घंटे बाद निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। वहीं पीड़ित दुकानदारों ने घटना के बाबत लिखित तहरीर पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed