फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves broke into the house and threw lakhs of cash and jewelery

घर में घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों की नकदी व जेवरात

Sat, 08 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and threw lakhs of cash and jewelery
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के भैसांड गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के घर को खंगाल डाला और एक कमरे में रखे लाखों की नकदी के साथ ही जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सोकर उठने पर घटना की जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी ने घटना के बाबत रौनापार थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के भैसाड़ गांव निवासी अमित यादव पुत्र ओम प्रकाश बिलरियागंज ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर तैनात है। भीमभर बाजार में इस परिवार का अंग्रेजी शराब का ठेका भी है। परिवार के सभी सदस्य घर पर ही सोए हुए थे। इसी दौरान चोर छत पर चढ़ कर सीढ़ी से नीचे उतर आए और एक कमरे में बंद ताला तोड़ कर कमरे में रखे तीन लाख रुपये नकद व सात लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह परिवार के लोग सो कर उठे तो कमरे का ताला टूटा देख कर उनके होश ही उड़ गए। घटना के बाबत पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी ने रौनापार थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज नहीं किया है लेकिन जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed