फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves broke into the house and stole jewelery worth lakhs along with cash

Azamgarh News: घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात किया पार

Wed, 22 Nov 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole jewelery worth lakhs along with cash
थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर दस्तक दिया है। शंभूपुर दमदिऔना गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में छत पर चढ़ कर घर में सीढ़ी से उतरे चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शंभूपुर दमदिऔना गांव निवासी महावीर यादव सोमवार की रात परिवार के साथ सो रहा था। देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे स्थित जंगले से छत पर चढ़े और फिर सीढ़ी से नीचे उतर आए। इसके बाद चोर तीन कमरों में रख दो बक्सा उठा ले गए, जिसमें रखे तीन हजार रुपये नकद व लगभग ढाई लाख के जेवरात निकाल कर बक्सा घर से 100 मीटर की दूरी पर फेंक कर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। घटना से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed