फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves broke into the house and stole cash and jewelery worth lakhs

Azamgarh News: घर में घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों की नकदी व जेवरात

Wed, 22 Nov 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole cash and jewelery worth lakhs
थाना क्षेत्र के एदिलपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में मंगलवार की रात घुसे चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

एदिलपुर गांव निवासी जयशंकर चतुर्वेदी का परिवार मंगलवार की रात खाना-पीना करने के बाद सोने चला गया। देर रात अज्ञात चोर घर में घुसे और बक्सा, आलमारी आदि तोड़कर उसमें रखे 60 हजार नकदी के साथ ही लगभग आठ लाख कीमत के जेवरात आदि लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह सोकर उठने पर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। अभी कुछ दिन पूर्व ही पड़ोस के गांव में चोरी हुई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। घटना को लेकर लोग दहशत में है तो वहीं पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed